फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उदयपुर से मनाली के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो ने वीरवार को उदयपुर से मनाली के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस उदयपुर से सुबह 6:00 बजे रवाना हुई जो सीधे तांदी होते हुए मनाली पहुंचेगी। बर्फबारी के बाद सड़कों के खुलने के बाद निगम की बस उदयपुर से केलांग तक चल रही रही थी।
विज्ञापन

यहां से कुल्लू और मनाली आने वाली सवारियों को दूसरी बस में आना पड़ता था। ऐसे में यात्रियों का 30 रुपये अतिरिक्त किराये के साथ समय भी बर्बाद हो रहा था। अब उदयपुर से सीधी मनाली के लिए बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। अब लोगों को कुल्लू जाने के लिए वाया केलांग नहीं जाना पड़ेगा। इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था।
इसके बाद एचआरटीसी हरकत में आया और सवारियों को आ रही परेशानी को देखते हुए 11 अप्रैल से उदयपुर से मनाली के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित लोग कई दिनों से यह मांग कर रहे थे। अब इसका लाभ तिंदी से लेकर तांदी तक के लोगों को मिलेगा। उदयपुर वार्ड के ब्लॉक समिति सदस्य शीला देवी ने कहा कि उदयपुर से मनाली, कुल्लू के लिए वाया केलांग बस सेवा से कई बार यात्रियों को सीट की भी दिक्कत रहती थी। अब उदयपुर से मनाली के लिए सीधी बस सेवा से लोगों को राहत मिलेगी। केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राधा देवी ने बताया कि वीरवार से उदयपुर-नाली के के बीच सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। बस सुबह 6:00 बजे उदयपुर से मनाली के लिए रवाना होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें