फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रधानाचार्यों ने सीखीं स्कूल सुरक्षा गतिविधिया

विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट कुल्लू में स्कूल प्रमुखों के लिए आयोजित की कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में विद्यालय सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उपमंडल बंजार, आनी और निरमंड में स्थित सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने विद्यालय और विद्यार्थियों की सुरक्षा संबंधी गतिविधियां सीखीं।
प्रशिक्षण कार्यशाला विद्यालय सुरक्षा की आवश्यकता, स्कूल आपदा प्रबंधन योजना, स्कूल सुरक्षा मोबाइल एप्लिकेशन, भूस्खलन और बाढ़ से संबंधित मुद्दों एवं गैर संरचनात्मक जोखिम आदि विषयों पर आधारित रही। कार्यशाला में जिला आपदा प्रबंधन और आईआईटी मंडी से आए मुख्य वक्ताओं ने प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रशांत ठाकुर, वर्षा ठाकुर और आईआईटी मंडी से डॉ. केवी उदय और डॉ. विवेक गौत्तम ने स्कूल प्रमुखों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के समन्वयक डॉ. चमन प्रकाश ने कहा कि डाइट में एक दिवसीय विद्यालय सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें