फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यावरण संरक्षण के लिए शिल्हा में रोेपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत हल्लाण-दो के सुंदरी वन से लेकर शिल्हा तक देवदार के पौधे रोपे गए। पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र को हराभरा बनाए रखने के लिए युवाओं ने सोमवार को पौधरोपण किया। युवा धर्मवीर ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए वनों को बढ़ावा देना आवश्यक है। प्राकृतिक आपदाओं के होने का सबसे बड़ा कारण वनों का घटना है।
विज्ञापन

भविष्य की पीढ़ी के लिए पौधे लगाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। वनों से पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हल्लाण के युवा वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण करते हैं। कहा कि वन संपदा को बचाने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए तथा सरकार, प्रशासन और वन विभाग की ओर से पौधरोपण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। इस दौरान कर्मचंद, कुलतार, विक्रांत, गोपाल, नीरज, नरेंद्र, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें