फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुईद में कल से होगा शतचंडी यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता भुवनेश्वरी देवी जगन्नाथी माता पुईद मंदिर में पांच दिवसीय शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सात से 11 अगस्त तक होने वाले आयोजन के लिए हारियानों और कारकूनों ने तैयारियां कर ली हैं। 14 पुरोहित पाठ और पूजा करेंगे। यज्ञ में पुईद, घराकड़, लोअर पुईद, पोडूषाड़, चनाउगी, शराउगी तथा जयपुर आदि गांवों के हारियान सहयोग देंगे।
विज्ञापन

देवलू सुभाष शर्मा, अजित शर्मा, युवराज, सुनू राम, अशोक ठाकुर आदि ने कहा कि यज्ञ को लेकर हारियानों में उत्साह है। पुईद पंचायत के पूर्व प्रधान उत्तम शर्मा ने कहा कि यज्ञ की मंदिर कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली है। सावन माह में शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जाता है। जगन्नाथी माता के कारदार चमन ठाकुर ने कहा कि मंदिर में 37वां शतचंडी यज्ञ होगा। 11 अगस्त को पूर्णाहुति और प्रसाद वितरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें