फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल के लोगों को जल्द मिलेगी बस सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के लोगों को जल्द परिवहन निगम की बस सेवा का लाभ मिलेगा। एचआरटीसी का केलांग डिपो अटल टनल रोहतांग से मनाली-केलांग सड़क बहाल होते ही बस का ट्रायल करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के पहले सप्ताह में मनाली-केलांग-उदयपुर के बीच बस सेवा शुरू हो जाएगी।
घाटी के अंदरूनी मुख्य मार्ग केलांग-उदयपुर, केलांग-दारचा रूट पर भी बसें दौडे़ंगी। हालांकि, अभी घाटी में बर्फबारी के चलते दिसंबर से बसों का संचालन ठप है। विंटर सीजन में एचआरटीसी केलांग डिपो का स्टाप कुल्लू में तैनात रहने से बसें कुल्लू से राज्य और प्रदेश से बाहर के विभिन्न रूटों पर सेवाएं दे रही हैं। अब लाहौल घाटी में मौसम खुलने से सड़क जमने की शिकायत भी नहीं रहेगी। बसें चलने से लोगों को टैक्सियों के महंगे सफर से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम प्रबंधन का कहना है कि अटल टनल रोहतांग के रास्ते सड़क खुलते ही मनाली-केलांग, केलांग-उदयपुर, केलांग-दारचा सड़क पर बस का ट्रायल किया जाएगा। सड़क ठीक होते ही बस सेवा शुरू की जाएगी। लाहौल निवासी राजीव कुमार, संजीव बौद्ध, सुरेश कुमार और रविंद्र ने कहा कि अब लाहौल घाटी में मौसम में काफी बदलाव आ गया है। बसें चलने से लोगों को किराये में काफी राहत होगी। उधर, एचआरटीसी के कुल्लू डिपो के आरएम और इन दिनों केलांग डिपो का कार्यभार देख रहे डीके नारंग ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के रास्ते मनाली-केलांग सड़क का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में सड़क सही पाई जाने पर बस संचालन किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि एचआरटीसी के केलांग डिपो के निगम प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं। मौसम अनुकूल और सड़क दुरुस्त होने पर बस संचालन में कोई कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें