फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बैली ब्रिज से बसें न चलने से यात्री हो रहे परेशान

Fri, 23 Feb 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। बैली ब्रिज भुंतर दो सप्ताह से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। पुल से छोटे वाहन ही आवाजाही कर रहे हैं। बैली ब्रिज से बसें और अन्य बड़े वाहन न चलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मणिकर्ण की तरफ जाने वाली बसों को 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। लोगों को भी बसों तक पहुंचने के लिए हाथीथान और त्रैहण चौक तक करीब एक से डेढ़ किलोमीटर चलना पड़ रहा है। इसमें खासकर बुजुर्ग, महिलाओं और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। दो सप्ताह बाद भी लोक निर्माण विभाग बैली ब्रिज भुंतर को ठीक नहीं कर पाया है।
बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक भार वाले वाहन चलने के कारण बैली ब्रिज क्षतिग्रस्त हुआ है। इसकी अब मरम्मत की जाएगी। इसके बाद ही बैली ब्रिज भुंतर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाएगी। भुंतर का यह बैली ब्रिज मुख्य पुल है। यह भुंतर शहर के साथ दियार घाटी, मणिकर्ण घाटी और कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे को आपस में जोड़ता है। इससे पहले भी कई बार बैली ब्रिज क्षतिग्रस्त हो चुका है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग और प्रशासन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाल पाया है। इसको लेकर लोगों में रोष है। मणिकर्ण घाटी के जगदीश कुमार, वीर सिंह ने कहा कि बैली ब्रिज भुंतर को बसों की आवाजाही के लिए जल्द बहाल किया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी का कहना है कि मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाया गया है। पुल को जल्द दुरुस्त कर जनता को राहत प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें