फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीज से उड़ान, उतर रहे क्रिकेट मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.........
विज्ञापन

पैराग्लाइडरों को देख हर कोई हो रहा रोमांचित, राफ्टिंग गतिविधियां भी बढ़ीं
रायसन से झीड़ी तक राफ्टिंग का आनंद उठा रहे सैलानी
...
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के साथ लगती पीज पैराग्लाइडिंग साइट में साहसिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। ढालपुर मैदान में पीपल जातर मेले के लिए सजे बाजार के कारण लैंडिंग स्थल को बदल कर क्रिकेट मैदान कर दिया है। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में उड़ते पैराग्लाइडरों को देख कर हर कोई रोमांचित हो रहा है। एक तरफ ब्यास की धारा में सैलानी राफ्टिंग का भरपूर रोमांच ले रहे हैं तो वहीं पैराग्लाइडिंग साइटों में रौनक छाई हुई है।
गुलाबा, डोभी, सोलंगनाला और पीज में पैराग्लाइडिंग और पिरड़ी, रायसन, बबेली में राफ्टिंग हो रही है। ब्यास की लहरों में रायसन से लेकर झीड़ी तक सैलानी राफ्टिंग कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यह गतिविधियां और भी बढ़ेंगी। ब्यास में रोजाना करीब 400 राफ्ट उतर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू मनाली रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन के चेयरमैन श्याम अत्री ने कहा कि पर्यटन सीजन के साथ साहसिक गतिविधियों में उछाल आया है। कुल्लू घाटी में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए साहसिक पर्यटन की अहम भूमिका है। कहा कि पिछले साल आपदा के कारण रिवर राफ्टिंग पर भी असर पड़ा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें