गैस चूल्हे की आग में झुलले युवक की मौत
26 अप्रैल की रात घर में खाना गर्म करने के लिए जला रहा था गैस चूल्हा
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। पुलिस थाना पतलीकूहल के डोभी गांव में गैस सिलिंडर की आग में झुलसे युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल की रात को युवक नरेंद्र नेगी, पुत्र जयचंद नेगी निवासी डोभी, मनाली अपने घर में एलपीजी स्टोव पर खाना गर्म करने जा रहा था।
लाइटर से गैस नहीं जली। इस दौरान रसोई में गैस भर गई। उसके बाद जैसे ही लाइटर से चिंगारी निकली तो आग लग गई। इसमें नरेंद्र नेगी झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया।
यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। चंडीगढ़ में उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव कुल्लू लाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जवान बेटे के मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद