कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जल्लूग्रां के एनएसएस स्वयंसेवियों ने ग्राम पंचायत चौंग के गांव चौंग में साफ-सफाई की। स्वयंसेवियों ने गांव को गोद लिया हुआ है। यहां सार्वजनिक भूमि पर पौधरोपण कर इसे हरा-भरा बनाने की पहल की। ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया।
विद्यालय में वीरवार को एनएसएस के विशेष शिविर समापन हुआ। यह शिविर 19 से 25 जुलाई तक चला। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नीलम वर्मा ने कहा कि शिविर में ग्राम पंचायत चौंग में सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रम किए गए। कहा कि रोजाना शैक्षणिक सत्र भी हुए। इनमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों से आए वक्ताओं ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी नगीन आदि उपस्थित रहे। संवाद