फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आसानी से खेतों तक पहुंचेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमी चंद भंडारी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। जिले की खराहल घाटी की तीन पंचायतों के सैकड़ों किसानों और बागवानों के लिए नए सिरे से न्योली-थरमाण उठाऊ सिंचाई योजना का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया हैं। काम आरंभ होने से घाटी के किसानों में खुशी है। किसानों का कहना है कि योजना नए सिरे से बनने से खेतों तक भरपूर मात्रा में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।
योजना 90 के दशक में बनी थी। लंबे समय से योजना के पाइप जगह-जगह लीक हो गए थे। इसकी वजह से किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंच पाता था। तीन पंचायतों के लोग इस योजना को नए सिरे से बनाने की मांग कर रहे थे। इन दिनों योजना का काम जलशक्ति विभाग जोरों से कर रहा है। कई जगह पर प्लास्टिक की पाइपों को बिछाने का काम चल रहा है। साथ ही मुख्य पाइपों को भी जोड़ा जा रहा है। योजना का कायाकल्प करीब 2.94 करोड़ की लागत से होगा। घाटी के किसान अमित, मोहर सिंह, खीम सिंह, योगराज, हेमराज, सुनू राम, अमर चंद, खीमी राम, पूर्व पंच जय चंद, वार्ड पंच गिरधारी लाल, रोशन, अनूप ठाकुर ने कहा कि योजना नए सिरे से बनने से किसानों को फायदा होगा। इससे खेतों तक भरपूर पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक और लोहे के बिछाए जा रहे पाइप
कृषि विकास संघ के प्रधान ज्ञान ठाकुर व सलाहकार एसी ठाकुर ने कहा कि इन दिनों काम युद्ध स्तर चला हुआ है। प्लास्टिक और लोहे की पाइप लाइन को बिछाया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए सिंचाई मंत्री महेंद्र ठाकुर और सीएम जयराम ठाकुर का आभार जताया है। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा ने कहा कि योजना का नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 2.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बनने से किसान नगदी फसलों को सुगमता से उगाकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें