फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बारिश पर निर्भर है दिल्ली-भुंतर की फ्लाइट

Thu, 29 Dec 2016 10:00 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
aeroplane - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते पंद्रह दिनों से लगातार बंद चल रही एयर इंडिया की दिल्ली-भुंतर उड़ान अब बारिश पर निर्भर है। वीरवार को भुंतर की विजिबिलिटी में और भी कमी आई है। विजिबिलिटी चार किलोमीटर से गिर कर तीन किलोमीटर आ गई है। ऐसे में भुंतर एयरपोर्ट में नए साल तक फ्लाइट के नहीं की आशंका है। उड़ानों के बार-बार रद्द होने से एयर इंडिया को रोजाना आठ से दस लाख का नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं मनाली में नए साल का जश्न पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा। उधर, मनाली के पर्यटन कारोबारियों की भी दिल्ली-भुंतर उड़ानों पर नजरें टिकी हैं, लेकिन घाटी में जब तक बारिश नहीं होगी तब तक उड़ान भी नहीं होगी।
विज्ञापन


भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक एएन शर्मा के अनुसार जहाज की उड़ान के लिए पांच किमी विजिबिलिटी का होना जरूरी है, लेकिन भुंतर व इसके आसपास विजिबिलिटी में और कमी आने लगी है और वीरवार को यह चार किमी से तीन किमी तक रह गई है। मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि फ्लाइट के न आने से पर्यटन कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दिसंबर माह में लगभग हवाई उड़ानों के बंद होना कुल्लू-मनाली के हाई प्रोफाइल पर्यटन का काफी नुकसान पहुंचा है। अगले दो दिनों में अगर उड़ाने नहीं हुईं तो नए साल के जश्न पर भी इसका पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें