फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचित नजराना राशि नहीं बढ़ाने पर रोष

Tue, 27 Dec 2016 10:14 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
money shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कुल्लू देवी देवता कारदार की जिला कार्यकारिणी ने उचित नजराना नहीं बढ़ाने तथा कुछ देवी-देवताओं को कम नजराना मिलने पर नाराजगी जताई है। संघ की बैठक मंगलवार को देवसदन में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने की। इस मौके पर कई विषय पर चर्चा की गई और चार प्रस्ताव पारित कर कर प्रदेश सरकार उपायुक्त कुल्लू को भेजे गए। इसमें इस साल हुए दशहरा उत्सव के बेहतर ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन का आभार जताया। बैठक में गैर मुआफीदार देवी देवताओं को रिवाल्विंग फंड की राशि पूजा अर्चना के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष ने कहा कि तहसील स्तर पर प्रशासन द्वारा गैर मुआफीदार देवी-देवताओं की सूची तैयार की जा रही है, लेकिन इसका काम धीमी गति से चल रहा है। इसे उपायुक्त कुल्लू से तेज करने की मांग की है। संघ ने ढालपुर में माता त्रिपुरा सुंदरी, माता दोचा-मोचा के अस्थाई शिविरों से होकर माता हिडिंबा के अस्थायी शिविर से होकर सड़क निकालने का कड़ा विरोध किया है। कारदार संघ के सह सचिव भागे राम राणा ने देवी देवताओं के हस्तांतरण पर ली जाने वाली स्टांप ड्यूटी के माफ करने की भी मांग की है। इस मौके पर गड़सा खंड के प्रधान डोला राम, बंजार के प्रधान सत्यदेव नेगी, टेक राम, मणिकर्ण खंड के प्रधान हीरा लाल, नग्गर खंड के प्रधान जोगिंद्र आचार्य, मनाली के प्रधान रोहित शर्मा, कुल्लू खंड के प्रधान राज कुमार महंत, पूर्व प्रधान देवी सिंह, कारदार खेम सिंह, प्रकाश महंत और झाबे राम आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें