फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू और बंजार बस अड्डे में नहीं कैंटीन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/मनाली। हिमाचल पथ परिवहन निगम का कुल्लू बस अड्डे का भवन 50 करोड़ की लागत से बनाया गया है। मार्च में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसका शुभारंभ किया है, लेकिन इस बस अड्डे में अभी तक कैंटीन की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू के अंतरराज्यीय बस अड्डे में पर्यटकों के साथ निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को कैंटीन की सुविधा नहीं मिल रही है। बताया जा रहा है कि कैंटीन बस अड्डे के दूसरे चरण में बन रहे भवन में होगी। ऐसे में अभी सैलानियों के साथ सवारियों व निगम कर्मचारियों को कैंटीन सुविधा के लिए इंतजार करना होगा। यही समस्या जिला कुल्लू के बंजार अस्पताल में भी है। यहां बस अड्डे को बनाए हुए दस साल से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन कैंटीन की सुविधा नहीं है और निगम के कर्मचारियों को महंगे रेट पर बाहर होटलों व ढाबों में खाना खाना पड़ रहा है। बंजार बस अड्डे में कूलर की भी व्यवस्था नहीं है। कुल्लू बस अड्डे पर पहुंचे यात्री रोशन लाल, विवेक कुमार, अनुराधा और द्रोपदी देवी ने बताया कि यहां पर कैंटीन की सुविधा नहीं है। बस अड्डा के आलीशान भवन में सवारियों व निगम के कर्मचारियों के लिए एक कैंटीन भी नहीं है। राम लाल, निका राम तथा बहादुर सिंह ने कहा कि बंजार बस अड्डा में कैंटीन नहीं है। दूसरे बस अड्डों में कैंटीन की सुविधा है। सरकार व निगम को चाहिए कि वह बंजार बस अड्डे में एक कैंटीन की सुविधा प्रदान करें। उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग कहा कि कुल्लू बस अड्डे में कैंटीन का निर्माण चल रहा है। जल्द ही मुसाफिरों व निगम के कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें