फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता त्रिपुरा सुंदरी के समक्ष नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। धरोहर गांव नग्गर की आराध्य माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने माता त्रिपुरा सुंदरी और देवता शेष नाग के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। माता त्रिपुरा सुंदरी और देवता शेष नाग ने बैसाख संक्रांति को धार्मिक स्थल वशिष्ठ में शाही स्नान किया। देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद मंगलवार को मंदिर में हारियानों और भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

माता त्रिपुरा सुंदरी के पुजारी श्याम सुंदर, कमेटी के महासचिव अमित प्रार्थी, मनीष शर्मा ने कहा कि मशाड़ा गांव में मंदिर का कार्य पूरा हो गया। जब भी माता के मंदिर या स्थानों में निर्माण संबंधी कोई भी विशेष कार्य होते हैं तो इनके संपन्न होने पर माता शाही स्नान करती हैं। इस बार भी बैसाख संक्रांति को माता ने शाही स्नान किया। देव विधि के अनुसार मंगलवार को मंदिर में भक्तों के लिए भंडारा लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें