फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया में कोताही बर्दाश्त नहीं : विनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस विनीत नंदनवार ने वीरवार को लोस चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही सामने न आए। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ईवीएम, वीवीपैट, मतगणना केंद्रों, स्ट्रांग रूम में आवश्यक प्रबंधों तथा मतदान पर तैनात होने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों, पुलिस और होमगार्ड की तैनाती संबंधी जानकारी भी हासिल की।
चुनाव कार्य में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक पाठशाला पतलीकूहल मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों पर प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी एसडीएम मनाली रमन शर्मा से ली।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों कुल्लू, बंजार, मनाली और आनी में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाने को लेकर किए गए विभिन्न प्रबंधों की जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, तहसीलदार निर्वाचन वीना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें