फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विधायक ने स्वच्छता की दिलाई शपथ

विज्ञापन
केलांग में उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों,कर्मचारियों व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में मनाए गए स्वच्छता दिवस कार्यक्रम में विधायक अनुराधा राणा शामिल रहीं। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
विज्ञापन

इसमें सीमा सड़क संगठन 70 आरसीसी के जवानों और अन्य लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया है। विधायक ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान में भाग लिया और लोगों से प्लास्टिक और ठोस कचरे का सही ढंग से निष्पादन करने की अपील की। उन्होंने जिले में बढ़ते पर्यटन व्यवसाय को देखते हुए प्लास्टिक, ठोस और तरल कचरे के उचित निस्तारण के लिए अधिकारियों को बेहतरीन व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पारुल कटियार, एसडीएम रजनीश, कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर और महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि किरण मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें