फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चार स्कूलों की 600 बेटियां सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
बजौरा स्कूल में छात्राओ को आत्मरक्षा के प्र​शिक्षण में भाग लेती छात्राएं।
विज्ञापन
कुल्लू। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अब कुल्लू की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। स्कूल स्तर पर ही बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे। इसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास विभाग ने की है।
विज्ञापन

कुल्लू जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल सुल्तानपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बजौरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायसन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मनाली में बेटियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स की बारीकियाें के बारे में बताया जाएगा। नौवीं से जमा दो कक्षा की करीब 600 बेटियों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान की बुधवार से शुरुआत हुई है। यह क्रम आगामी 11 अक्तूबर तक चलेगा। हर दिन स्कूल में एक घंटे की क्लास लगाई जाएगी।
इसमें जूडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का बेटियों को भी काफी लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से योजना के तहत हर खंड में दो स्कूलों का चयन किया गया है। बजौरा और सुल्तानपुर में यह प्रशिक्षण शुरू हो गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि बुधवार को बजौरा में प्रधानाचार्य कविता कपूर की उपस्थिति में आत्मरक्षा शिविर का आगाज हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों में जूडो एसोसिएशन के प्रधान रणवीर ठाकुर और उनकी टीम मार्शल आर्ट्स की बारीकियां सिखाएगी। सुल्तानपुर स्कूल में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शानू शर्मा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस दौरान पर्यवेक्षक नरेश कौंडल, अंकेश अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें