फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मयाड़ घाटी की सड़क बहाली को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
लाहौल में मयाड़ संपर्क सड़क की जल्द बहाली को लेकर अधीक्षक अभियंता कार्यालय कुल्लू को सौंपा ज्ञा
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के अति दुर्गम क्षेत्र मयाड़ की सड़क बहाली में देरी में क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। अटल टनल रोहतांग के रास्ते लाहौल घाटी कुल्लू से जुड़ी रहती है लेकिन उदयपुर से खंजर तक 32 किमी लंबी मयाड़ घाटी की सड़क बहाली का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मयाड़ घाटी में संचार सेवाएं भी बाधित हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रवक्ता युवा कांग्रेस तथा मंडी लोकसभा के प्रभारी करण देव बौद्ध ने मयाड़ घाटी की सड़क बहाली में तेजी लाए जाने को लेकर कुल्लू में अधीक्षण अभियंता कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि मयाड़ घाटी की सड़क की जल्द बहाली को लेकर अतिरिक्त मशीनों को भेजा जाए।
कहा कि सड़क बहाल होने से संचार व्यवस्था भी ठीक होगी। लाहौल घाटी का अति दुर्गम क्षेत्र मयाड़ घाटी अभी उपमंडल उदयपुर से ही कटी है। लोक निर्माण विभाग चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने बताया कि इस मार्ग में कई हिस्से में बड़े ग्लेशियर आने से बहाली में देरी हो रही है। कहा कि विभाग ने मयाड़ सड़क बहाली के लिए मशीन लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें