फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यटकों से मनाली पैक, सड़कें भी जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। वीकेंड में मनाली पर्यटकों से गुलजार हो गया है। तीन दिन में मनाली में 50,000 से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लगने से ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल हो गई है।
विज्ञापन

वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को मनाली में लगभग 9,000 पर्यटक वाहन पहुंचे। इसके अलावा 100 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। इस सप्ताह रविवार और सोमवार दो दिन की छुट्टी है। वीकेंड लंबा होने के कारण मैदानी इलाकों के पर्यटकों ने मनाली का रुख किया है। वीरवार से मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वीरवार को लगभग 3000, शुक्रवार को 2900 और शनिवार को 3100 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। आगामी दो दिनों में इस संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि इस वीकेंड पर्यटकों की संख्या ज्यादा है। अधिकतर बड़े होटल पैक चल रहे हैं। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटल लगभग पैक चल रहे हैं। आगामी दिनों में भी पर्यटकों के मनाली में और अधिक संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा का कहना है कि जून में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ने से रौनक बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें