नववर्ष के उपलक्ष्य पर पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में हजारों की संख्या में पहुंचे सैलानियों ने नाच-गाकर नववर्ष का स्वागत किया। मैक्लोडगंज स्थित पर्यटन निगम के होटल द क्लब हाउस में शनिवार रात 12:00 भजे भागसू क्वीन का चयन किया गया। इसमें पंजाब के बठिंडा (मॉडर्न टाउन पेश थ्री) की सुजाता ने भागसू क्वीन का ताज अपने नाम किया।
इसके अलावा बेस्ट डांसिंग कपल राजिंदर सिंह और राजश्री जोधपुर राजस्थान, लेमन डांस में नवीन व नैक्सी सोनीपत और बेस्ट डांसिंग चाइल्ड मिस सारा को चुना गया। एचपीटीडीसी के एजीएम नवदीप थापा ने विजेताओं को सम्मानित किया।