फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल बीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पर नहीं बनी सहमति

विज्ञापन
केलांग में नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य पद और गोपनीयता की शपथ लेते हुए। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। कोरम पूरा होने के बावजूद सदन में सहमति नहीं बनने से पंचायत समिति लाहौल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव टल गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला परिषद सभागार में एसडीएम केलांग प्रिया नागटा ने सबसे पहले नवनिर्वाचित 15 पंचायत समिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोरम पूरा होने पर एसडीएम और बीडीओ ने सभी सदस्यों से एकमत होकर चुनाव के लिए प्रस्ताव रखा। अधिकांश सदस्यों ने इसके लिए वक्त मांगा।
लिहाजा 18 अक्तूबर को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तिथि तय हुई है। 15 सदस्य पंचायत समिति में भाजपा के पास सात, कांग्रेस के पांच और तीन निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए हैं। ऐसे में पंचायत समिति बनाने के लिए भाजपा को एक और कांग्रेस को तीन सदस्यों की जरूरत है।
विज्ञापन

पंचायत समिति वार्ड तिंदी से रीता, उदयपुर से शीला, तिंगरेट से दलीप सिंह, त्रिलोकनाथ से राकेश, थिरोट से दिनेश, जाहलमा वार्ड से प्रोमिला, गोहरमा से प्रोमिला, शांशा से हीरादासी, तांदी से भावना, गौशाल से विपिन शाशनी, केलांग से केसंग, कालोंग से टशी सोमन, कारदंग से नवांग, गोंदला से प्रोमिला और सिस्सू से अंजू देवी चुनाव जीत कर आई हैं।
विज्ञापन

पंचायत समिति में बहुमत साबित करने के लिए दोनों राजनीतिक दल अब निर्दलियों को रिझाने में लगे हैं। एसडीएम प्रिया नागटा ने कहा कि चुनाव के लिए सर्वसम्मति नहीं बनने पर अब 18 अक्तूबर को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें