फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा पहुंची लद्दाख हॉकी टीम का प्रशासन से किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग/उदयपुर। काजा में आयोजित किए जा रहे नेशनल महिला आइस हॉकी डेवलपमेंट शिविर और नेशनल चैंपियनशिप 2022 के लिए लद्दाख की टीम काजा पहुंची। काजा पहुंचते ही दल का आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल स्पीति के अध्यक्ष और एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो तुरंत एसोसिएशन के सदस्य या प्रशासन के समक्ष रखें। कहा कि आइस हॉकी शिविर और चैंपियनशिप स्पीति के पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहां पर हर सुविधा खिलाड़ियों को मुहैया करवाई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश सरकार के जनजतीय विकास विभाग के आयुक्त ओंकार शर्मा के मार्गदर्शन में आइस हॉकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए एसजेवीएनएल भी अपना सहयोग कर रही है। बता दें कि काजा में हो रहे नेशनल महिला आइस हॉकी डेवलपमेंट शिविर और राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में देशभर की छह टीमों के 90 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें कुछ टीमों को आना हो गया और अन्य टीमें भी काजा पहुंच रही है। इस मौके पर एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय आइस हॉकी कोच अमित बेलबाल सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें