फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा से नहीं गुजरी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मौसम खुलने पर भी कुल्लू और लाहौल में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। मंगलवार को न तो अटल टनल रोहतांग होकर निगम की बस सेवा शुरू हो सकी और न ही जलोड़ी दर्रा होकर बसों का संचालन हो पाया। ऐसे में आम लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा है।
विज्ञापन

वहीं कुल्लू प्रशासन ने अटल टनल के दोनों छोर में बर्फ की चादर होने से सैलानियों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा। इस कारण सैलानियों को सोलंगनाला में ही बर्फ के बीच अठखेलियां की। पर्यटकों ने फातरू के अलावा हामटा, जलोड़ी दर्रा, सोझा व कोठी में बर्फ का आनंद लिया। हालांकि अटल टनल व सिस्सू जाने के लिए सुबह ही मनाली से सैकड़ों सैलानियों के वाहन सोलंगनाला पहुंच गए थे, परंतु पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। इससे सैलानियों को मायूस होना पड़ा।
उधर, जलोड़ी दर्रा से जाने वाले एनएच-305 से भी बसों का संचालन चार दिन बाद भी नहीं हुआ और मंगलवार को लोगों को पैदल की जान जोखिम में डालकर आरपार होना पड़ा। बेशक आनी की तरफ से वाहन जलोड़ी दर्रा पहुंचने शुरू हो गए, लेकिन सोझा की तरफ से हाईवे फिसलन भरा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने भी आम लोगों के साथ सैलानियों से बर्फीले संवेदनशील इलाकों का रुख न करने की हिदायत दी है। डीसी आशुतोष गर्ग ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के साथ जलोड़ी दर्रे में वाहनों को चलाना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें