फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर मिले पेंशन

विज्ञापन
Kullu HRTC pensioners demand for timely pension in Kullu in a demonstration
विज्ञापन
कुल्लू। पेंशनर महासंघ कुल्लू की मासिक बैठक शनिवार को टीचर होम सरवरी में हुई। इसकी अध्यक्षता महासंघ के प्रधान जेएन शर्मा ने की। इसमें महासंघ के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में खंड, जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। प्रदेश महासचिव ने विभिन्न मुद्दों का उल्लेख किया और भविष्य की रणनीति के बारे में अवगत करवाया। बैठक में सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित किए। इनमें पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से जेसीओ व पेंशनर कल्याण बोर्ड का गठन जल्द करने का आग्रह किया।
एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर पेंशन देने का प्रावधान किया जाए। परिवहन मंत्री पेंशनर महासंघ के साथ बैठक जल्द बलाएं। इसके अलावा आश्रितों को करूणामूलक आधार पर नौकरी देने, तीन महीनों सें भूख हड़ताल पर बैठे आश्रितों से बात करने और कुल्लू के भूतनाथ पुल में देरी से मरम्मत पर संज्ञान लेने की मुख्यमंत्री से मांग की।
विज्ञापन

पेंशनरों से उपायुक्त कुल्लू से आग्रह किया कि नगर परिषद व लोक निर्माण विभाग से जल्द नालियों का निर्माण करवाया जाए। इस अवसर पर पूर्ण देव शर्मा, लता ठाकुर, कमला देवी, रूप चंद ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें