फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू कॉलेज के खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
इंटर महाविद्यालय में क्रॉस कंट्री रेस जीत कर लौटी टीम कुल्लू महाविद्याल प्रधानाचार्य को ट्राफी 
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के 12 खिलाड़ियों ने क्रॉस कंट्री स्पर्धा में दमखम दिखाया है। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में आयोजित 50वीं इंटर कॉलेज क्रांस कंट्री स्पर्धा हुई। इसमें महाविद्यालय कुल्लू के खिलाड़ियों ने छात्र और छात्रा वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया है। महाविद्यालय कुल्लू में खिलाड़ियाें का मनोबल बढ़ाने के लिए रविवार को स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

50वीं इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री में 40 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें कुल्लू महाविद्यालय की ओर से खिलाड़ी अतुल, काव्यांश, घनश्याम, गीतानंद, तुषार, परमेश, सीमा, पलक, दीक्षा, सरिता, रीता और कांता ने भाग लिया। अध्यक्ष डॉ. अमन सूद और कोच पवन सिंह के नेतृत्व में गई टीम के खिलाड़ी अतुल ने पांचवां स्थान हासिल किया है। ऐसे में खिलाड़ी का चयन इंटर विश्वविद्यालय स्तर की स्पर्धा के लिए हुआ है। साथ ही छात्र एवं छात्रा वर्ग ने द्वितीय स्थान पर कब्जा कर महाविद्यालय कुल्लू का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित भी किया। कहा कि इंटर कॉलेज छात्रा वर्ग की फुटबाल स्पर्धा में भी कुल्लू कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें