फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कोलीेबेहड़-बाराहार सड़क की 21 लाख से होगी मरम्मत

Wed, 31 Dec 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर क्षतिग्रस्त छह से अधिक जगहों पर लगाई जाएगी रिटेनिंग वॉल
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, सात जनवरी तक जमा होंगी निविदाएंसंवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चार महीने पहले बारिश से क्षतिग्रस्त हुई कोलीबेहड़-बाराहार सड़क का 21 लाख रुपये से मरम्मत कार्य किया जाएगा। छह से अधिक क्षतिग्रस्त जगहों पर लोक निर्माण विभाग रिटेनिंग वॉल का निर्माण करेगा। विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।



गौर रहे कि आपदा के दौरान सड़क को काफी क्षति पहुंची थी। अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई थी। हालांकि विभाग ने जिले की कई सड़कों को दुरुस्त कर दिया है। रिटेनिंग वॉल पर 21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए ठेकेदारों से निविदाएं आमंत्रित की हैं। एक जनवरी से निविदाएं जमा की जा सकती हैं। निविदाएं जमा करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी है। आठ जनवरी को निविदाएं खोली जाएंगी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग काम अवार्ड करेगा। सड़क का मरम्मत कार्य होने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि कब तक विभाग सड़क में बारिश से हुए नुकसान का कार्य शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि कोलीबेहड़ से बाराहार सड़क में बारिश से हुए नुकसान के तहत मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें