फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली के अघोषित कट कर रहे परेशान

Wed, 31 Dec 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन

समस्या का समाधान न होने से रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर और आसपास बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। बिजली कट लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कट का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है।
बिजली कट लगने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। समस्या का समाधान न होने से लोगों में रोष है।
गौर रहे कि इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। सर्दी से बचने के लिए लोग हीटर आदि का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। उपभोक्ता प्रवीण कुमार और फतेह सिंह ने कहा कि सुबह जब बच्चों की पढ़ाई का समय होता है तो उस दौरान बिजली गुल हो जाती है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा लोगों को भी बिजली के अघोषित कटों से दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी सर्दियों का मौसम जारी है। ऐसे में आने वाले दिनों में बर्फबारी भी होगी। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। बुधवार को भी सुबह के समय शहर के एक हिस्से में कट लगा। बिजली कट सुबह के समय ही अधिक लग रहे हैं। बहरहाल लोगों को बिजली कट से कब तक छुटकारा मिलता है, यह देखने वाली बात होगी। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि सर्दियों में बर्फबारी और बारिश के दौरान बिजली, पानी और सड़कों की आवाजाही सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें