फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में किड्स किंग्डम ने थाटीबीड़ को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। कबड्डी के तीसरे राउंड में किड्स किंग्डम स्कूल सैंज ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाटीबीड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज ने डॉ. आरके पब्लिक स्कूल सैंज को मात दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में छात्र वर्ग की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन शुक्रवार को रोचक मुकाबले हुए। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिड़ब, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारी ने समर्थ स्कूल सैंज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जिभी ने किड्स किंग्डम स्कूल सैंज तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी ने उच्च पाठशाला पजोही को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन की ओर से करवाई जा रही प्रतियोगिता का समापन शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में होगा। समापन कार्यक्रम से पूर्व वॉलीबाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैला-पलाहच, सैंज-पूजाली, शांघड़-थाटीबीड़ तथा बाहु-कलवारी के बीच मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव एवं सैंज पाठशाला के प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता ने कहा कि समापन समारोह में तहसीलदार हीराचंद नलवा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह में विजेता टीमों को क्रीड़ा संगठन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें