फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा ने जीती बास्केटबाल की ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित दो दिवसीय मनु शर्मा मेमोरियल बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इसमें गुरुद्वारा सभा के प्रधान महेंद्र सिंह चावल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 12 टीमों ने बढ़-चढकर भाग लिया। बास्केटबाल का फाइनल मुकाबला कांगड़ा और मंडी के बीच खेला गया, जो कि दर्शकों के लिए काफी रोमांचक रहा। इसमें कांगड़ा ने मंडी को शिकस्त देकर स्पर्धा जीती। मंडी की टीम उपविजेता रही। इसमें कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, मनाली, कटराईं, लाहौल-स्पीति, भुंतर, बंजार, भुट्टी, बलद्वाड़ा, रुद्रा ज्योति क्लब व बिलासपुर की टीमें शामिल रही। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को कुल्लू और कांगड़ा के बीच खेला गया। इसमें कांगड़ा की टीम विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल का रोमांचक मुकाबला मंडी और मनाली के बीच हुआ। इसमें मंडी की टीम विजेता रही। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के सचिव पंकज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। एसोसिएशन समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। इस अवसर पर टेक चंद, भूप सिंह, अतुल, दीपक, हितेश मेहरा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें