फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपा के पास गिरी जीप, दंपती घायल

विज्ञापन
सैंज के रोपा में दुर्घटनाग्रस्त जीप। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। घाटी की रोपा-शांघड़ सड़क पर शुक्रवार सुबह दूध से भरी जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सुबह करीब 7:00 बजे हुआ। शांघड़ से आई (एचपी 49-1758) जीप रोपा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई।
विज्ञापन

चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती जीप से छलांग लगाई। साथ में बैठी अपनी पत्नी को भी जल्द छलांग लगाने के लिए कहा। जीप सड़क से करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी। इसमें रखे गए 800 लीटर दूध से भरे डिब्बे इधर-उधर बिखर गए। साथ ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। चालक बेली राम व उसकी पत्नी को आंशिक चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घर भेज दिया। पुलिस को दिए बयान में बेली राम पुत्र नारायण सिंह ने कहा कि शांघड़ से दूध लाते हुए रोपा में जीप लाल मिट्टी पर फिसल गई और सड़क से बाहर जा गिरी। मामले की पुष्टि एसपी गुरदेव शर्मा ने की। कहा कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बरसात के मौसम को देखते हुए सड़कों पर चालकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें