फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरवरी बस अड्डे में निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कुल्लू में एचआरटीसी कर्मचारी गेट मीटिग के दौरान नारे करते हुए। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। मांगें पूरी न होने पर एचआरटीसी कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने 18 अक्तूबर को काम छोड़ो हड़ताल करने का निर्णय लिया है। बुधवार को सरवरी बस अड्डे में परिवहन संयुक्त समन्वय समिति के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया गया। निगम प्रबंधन से कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। परिवहन संयुक्त समन्वय समिति के उमेश शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पीस मील वर्कर भी लगातार मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
निगम प्रबंधन ने संयुक्त समन्वय समिति के साथ पूर्व में किए समझौतों पर अमल न करना, कुल डीए 15 प्रतिशत, 34 महीनों का नाइट ओवर टाइम, पेंशन, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, लीव इनकेशमेंट, जीपीएफ, मेडिकल बिल सहित लंबित वित्तीय भुगतान कर्मचारियों को देय हैं। ऐसे में कर्मचारी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर समय पर उनकी मांगों का निपटारा नहीं हुआ तो 18 अक्तूबर को एक दिन की काम छोड़ो हड़ताल की जाएगी। इससे पहले सरवरी बस अड्डा में आयोजित गेट मीटिंग में निगम के कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें