House with six rooms burnt to ashes in Malana village of Kullu
कुल्लू। जिले के मलाणा गांव में शुक्रवार रात को एक तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। पांच से छह कमरों के मकान में रखा सामान भी जल गया है। आग कैसे लगी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। एसडीएसम कुल्लू ने राजस्व विभाग से इसकी रिपोर्ट मांगी है।
जानकारी के अनुसार गांव से दूर होने से इस मकान के जलने से किसी दूसरे मकान को नुकसान नहीं हुआ है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मलाणा का दौरा कर गए थे। ग्रामीणों ने रात को मकान में भड़की आग पर काबू पा लिया।
मकान में रखे पालतू पशुओं को बचा लिया गया है। पंचायत मलाणा के प्रधान राजू राम ने कहा कि आग से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से प्रभावित व्यक्ति को हरसंभव मदद देने की मांग की है।
जिले में सर्दियां आते ही आग की घटनाएं होने से लोग सहम गए हैं। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि मलाणा में हुई आग की घटना के नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है।
--