फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानों से लूट: 250 में बिक रहा है 125 रुपये वाला सेब का पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की सरकारी नर्सरियों में सेब का पौधा 125 जबकि बाजारों में 200 से 250 रुपये तक बिक रहा है। सेब के व्यापारी बागवानों से पौधे की दोगुनी रकम वसूल रहे हैं। प्लम का पौधा भी 100 की बजाय 200 से 230 रुपये और नाशपाती का पौधा 100 की जगह 180 और 200 रुपये तक बेचा जा रहा है। वहीं अन्य फलदार पौधों को महंगे दाम पर बेचकर व्यापारी बागवानों को चूना लगा रहे हैं। जिले में नए साल पर बागवानों ने पौधों की खरीदारी का कार्य शरू कर दिया है। आगामी दो से तीन माह तक बगीचों में पौधे को लगाने का कार्य चलेगा। यही वजह है कि बाजारों में बागवानों को जुटना आरंभ हो गया है। हालांकि कई बागवान पौधे लगाने के लिए नर्सरी मालिकों से पौधों की खरीदारी भी कर रहे है, जहां उन्हें पौधों की कम कीमत चुकानी पड़ रही है। बागवानों में मनोहर सिंह, दुष्यंत, प्रकाश ठाकुर, यशवंत, भाग सिंह ने बताया कि बाजारों में पौधों को लेने के लिए व्यापारी दोगुने पैसे ले रहे हैं।
विज्ञापन

सेब की अरली और विदेशी किस्मों को दे रहे तरजीह
जिले के बागवान सेब की अरली और विदेशी किस्मों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। जबकि प्लम, नाशपाती के साथ जपानी और अनार की नई प्रजातियों को ही बागवान लगा रहे है। घाटी के सोम देव, यादव राम, भीम सेन, आलम चंद, सागर, शेर सिंह, तारा चंद, खेम सिंह, नोक सिंह, दिले राम व सेस राम ने बताया है कि वे सेब की बेहतरीन पैदावार वाली किस्मों को खरीद कार बगीचों में लगा रहे हैं। जबकि सेब की विदेशी पौधों के लिए भी रुझान बढ़ रहा है।
पौधें की किस्म सरकारी रेट बाजार रेट
सेब 125 200 से 250
प्लम 100 200 से 230
नाशपाती 100 200 से 250
अनार 50 150 से 200
जपानी 100 150 से 200
अखरोट 120 250 से 350
कीवी 150 300 से 350
नर्सरियों से करें पौधों की खरीद: उपनिदेशक
बागवानी विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. बीएम चौहान ने बताया कि उत्पादक बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र और जिले भर की नर्सरी से पौधे की खरीद कर सकते हैं। यहां पर उन्हें पौधे की ज्यादा कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। आगामी दो-तीन माह तक बगीचों में पौधों का लगाने का सिलिसला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें