फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरोल सब्जी में 52 रुपये किलो बिका हरा मटर

विज्ञापन
भुंतर सब्जी मंडी मटर की छंटाई करने के साथ पैकिंग करते कामगार। -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। जिला कुल्लू की सब्जी मंडियों में हरे मटर के दामों में उछाल आ गया है। हरे मटर के दामों में वृद्धि होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बंदरोल सब्जी मंडी में शनिवार को हरा मटर 52 रुपये किलो तक बिका है। कुछ समय पहले तक हरा मटर 50 रुपये किलो बिक रहा था, जो दो रुपये और बढ़ गया है।
सूखे की वजह से गत वर्ष की अपेक्षा इस बार फसल 50 फीसदी कम है, लेकिन किसानों को मटर की बच्छी कीमत मिल रही है। कम उत्पादन की वजह से कीमत में उछाल आया है। जिला कुल्लू में करीब दो हजार हेक्टेयर भूमि पर मटर की खेती हो रही है।
विज्ञापन

मंडियों में कम मटर पहुंचने से दाम अच्छे मिल रहे हैं। जिला कुल्लू में हर साल मटर का कारोबार करोड़ों में होता है, लेकिन इस साल फसल कम होने से उत्पादन में भी गिरावट आई है। घाटी के किसान नवीन, अमित, रोशन लाल, अनूप भंडारी, राम नाथ ने बताया कि इस बार मौसम की बेरुखी के चलते मटर की फसल पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी कम है।
कम उत्पादन के कारण मंडियों में शुरूआती दौर में किसानों को बढ़िया दाम मिल रहे हैं, लेकिन कम उत्पादन से किसानों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। बंदरोल सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि मंडियों में 52 रुपये तक प्रति किलो के हिसाब से मटर बिका हैै। कम उत्पादन के चलते मंडी में कम मात्रा में ही मटर आ रहा है।
विज्ञापन

बंदरोल सब्जी मंडी में अभी तक 75 क्विंटल मटर पहुंचा। उधर, कृषि उपज विपणन समिति कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि स्थानीय मंडियों में किसानों को मटर की अच्छी कीमत मिल रही है। ऐसे में किसानों को आर्थिक लाभ हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें