फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीरंदाजी स्पर्धा में ग्रासा की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
लाहाैल केलांग में तीरदांजी प्रतियोगिता के विजेता को पुस्कृत करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल- स्पीति)। वाईएफसी लोअर केलांग की ओर से केलांग के गुंगशेल में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में ग्रासा की टीम ने सर्वाधिक मछली की आंख पर निशाना लगाकर प्रतियोगिता अपने नाम की है। एक दिवसीय प्रतियोगिता के मुख्यातिथि केलांग वार्ड के जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध और केलांग पंचायत प्रधान सोनम जांगपो रहे। उन्होंने तीर छोड़ कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है। प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध ने कहा कि पारंपरिक खेल तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए अब घाटी के विभिन्न युवा मंडल आगे आ रहे हैं। उन्होंने वाईएफसी लोअर केलांग के आयोजकों को बधाई दी। इसमें ग्रासा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। केलद की टीम दूसरे और शाकण्डस की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के मुकाबले में चार महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। अनीता देवी के निशाने ने भी खूब तालियां बटोरीं और उन्होंने 35 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। अन्य तीन निशानों से चूक गईं। तीरंदाजी के एकल मुकाबले रोचक रहे। छेरिंग दोरजे ने सर्वाधिक अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। रजत सुमनमपा ने दूसरा और प्रकाश आमची ने तीसरा स्थान लिया। प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मुख्यातिथि के हाथों सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें