फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 की उम्र के बाद आंखों की नियमित जांच करवाएं : डॉ. इंदु

विज्ञापन
सैंज में मेडिकल कैंप के दौरान आंखों को जांच करते हुए। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। 40 वर्ष की आयु होने के बाद लोग नियमित तौर पर आंखों की जांच करवाते रहें। दृष्टि संबंधी परेशानी से न जूझना पड़े, इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच करवाना जरूरी है। यह बात डॉ. इंदु ने पीएचसी सैंज में आयोजित जिला स्तरीय विश्व दृष्टि दिवस कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को सैंज में दृष्टि दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबंधित रोगों की जानकारी दी गई। वहीं इन रोगों के बचाव और रोकथाम की जानकारी भी दी गई। डॉ. इंदु ने कहा कि नेत्र रोगों की चपेट में आने से बचने के लिए आहार में अधिक से अधिक हरी सब्जियां, पीले और लाल फल शामिल करें।
उन्होंने कहा कि धूम्रपान न करें, पैरा बैंगनी किरणों से बचाव में धूप के चश्मे लगाएं। अधिक रोशनी में काम करते समय सुरक्षात्मक चश्मे का उपयोग करना चाहिए। आंखों को बेवजह न छुएं और छूने से पहले अपने हाथों को अच्छे से पानी और साबुन से साफ कर लें। आंखों की बीमारियों में बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन न करें। उन्होंने कहा कि आंखों की बदौलत ही हम संसार की खूबसूरती को देख पाते हैं। इनकी सुरक्षा में कोताही न बरतें।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला महंत ने कहा कि इस साल आंखों से करो प्यार थीम के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से लोगों को आंखों की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि सैंज में नेत्र विज्ञान अधिकारी मीनाक्षी पठानिया ने 51 लोगों के आंखों की जांच भी की। इस दौरान खेमलता, शीतल ठाकुर, केहर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें