फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में चार और देश में खिलेंगे 400 कमल : रावत

विज्ञापन
कुल्लू के पतलीकूहल में भाजपा के पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में भाग लेते सदस्य।-संवाद
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है और यह सम्मेलन भाजपा के कार्यकर्ताओं के संकल्प की पराकाष्ठा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा हिमाचल प्रदेश में चार और भारत में 400 कमल खिलाएगी। यह बात मंगलवार को पतलीकूहल में हुए पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत और उत्तराखंड से सांसद अजय टम्टा ने कही।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। मंडी संसदीय प्रभारी गोविंद ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चार जून को केंद्र सहित हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, मंडल के अध्यक्ष ठाकुर दास और महिला मोर्चा की अध्यक्ष हेमा ठाकुर भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें