फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पहले चेकअप के लिए भटक रहे मरीज, फिर रिपोर्ट दिखाने में लग रहे चक्कर

Sat, 09 Mar 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज अब बेबस हो गए हैं। पहले चेकअप के लिए भटकना पड़ रहा है, फिर रिपोर्ट दिखाने के लिए भी बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंची बजौरा क्षेत्र की एक महिला मरीज आयुषी ने कहा, चार दिन से चक्कर लगा रही हूं।
विज्ञापन

अभी तक टेस्ट रिपोर्ट चिकित्सक को नहीं दिखा पाई हूं। ऐसे ही अन्य कई मरीज हैं जो क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए बार-बार चक्कर लगा रहे हैं। अस्पताल पहुंचे लगघाटी की सोनाक्षी, रमन और ढाले राम ने कहा कि ओपीडी में चिकित्सकों का न मिलना मरीजों के मर्ज को बढ़ा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में आपातकालीन सेवाएं जारी हैं। साथ ही सरकारी प्रयोगशाला में टेस्ट सैंपल लेने का समय भी बढ़ाया गया है।

हड़ताल जारी
एनपीए की मांग को लेकर चिकित्सक 19 दिनों से कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शनिवार को चिकित्सकों ने जिलास्तर पर ढाई घंटे की हड़ताल की। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सकों ने सुबह 09:30 से दोपहर 12:00 बजे तक हड़ताल की। सभी ओपीडी में ताले लटके रहे।
विज्ञापन


अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को लाइनों में खड़े रहकर चिकित्सक के आने का इंतजार करना पड़ा। चिकित्सक दोपहर 12 बजे के बाद ही ओपीडी पहुंचे। तब तक मरीजों की लाइनें लग गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें