फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर में खुलेगा अग्निशमन केंद्र : मारकंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा बुधवार को लाहौल के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मंत्री मारकंडा ने उदयपुर में अग्निशमन केंद्र खोलने की घोषणा की है।
विज्ञापन

कहा कि जसरथ गांव के लिए पुल व सड़क निर्माण को नाबार्ड से 11 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। जाहलमा में उप तहसील के लिए स्थानीय ग्रामीण जमीन दें तो जल्द भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लाहौल में स्वरोजगार के लिए रेशम उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। चुनावी साल में लाहौल घाटी के जाहलमा में उप तहसील की घोषणा से घाटी के लोग गदगद हैं । मंत्री के जाहलमा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्राम पंचायत जुंड़ा की प्रधान प्रोमिला समेत 25 लोग भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि घाटी के केलांग-उदयपुर के बीच स्थित गांव जाहलमा में उप तहसील की घोषणा से इस क्षेत्र के लोग खासे उत्साहित हैं। नौ पंचायतों के लोगों को कामकाज निपटाने के लिए अब जाहलमा से 26 किलोमीटर दूर उदयपुर और केलांग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जाहलमा में उपतहसील बनने से थिरोट, मूरिंग, नालडा, जुंडा, जाहलमा, गोहरमा, जोवरंग, शांशा और रानिका पंचायत के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस दौरान टीएससी शमशेर सिंह झेग, भाजपा मंडलाध्यक्ष उदयपुर प्रेम दासी, मंडल महामंत्री सुजेंद्र वासु, महामंत्री लक्ष्मण ठाकुर, जिप सदस्य छेजंग डोलमा, महेंद्र ठाकुर, जाहलमा वार्ड बीडीसी सदस्य प्रोमिला देवी, जाहलमा पंचायत प्रधान कृष्णा देवी, शकोली पंचायत प्रधान संतोष कुमारी, थिरोट पंचायत प्रधान शेर सिंह, बीडीसी सदस्य दिनेश कुमार, नालडा पंचायत प्रधान शिल्पा, उप प्रधान विकास जस्पा, शांशा प्रधान प्रशांत, उप प्रधान मोहन लाल, पूर्व बीडीसी सदस्य सुधीर, एसडीएम उदयपुर निशांत तोमर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें