फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में बंद सभी ग्रामीण रूट होंगे बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में हिमाचल पथ परिवहन निगम अब सभी ग्रामीण रूटों पर जल्द बस सेवा बहाल करेगा। कोरोना से हालात सामान्य होने पर निगम ने करीब 90 फीसदी ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन समय सारिणी के अनुसार शुरू कर दिया है। जिन रूटों को सवारियों की कमी के चलते समायोजित किया गया हैै, उन दस फीसदी रूटों पर भी लोगों की मांग पर बसों को भेजने की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन

जिले में निगम के 186 ग्रामीण रूट हैं, जिनमें से करीब 170 रूटों पर बसें भेजी जा रही हैं। अन्य रूटों को स्कूली विद्यार्थियों और ग्रामीण जनता के लिए अब बहाल करने की तैयारी है। सभी ग्रामीण रूटों पर कोरोना काल से पूर्व की भांति बसें चलने से सवारियों को राहत मिलेगी। कोरोना के चलते सभी रूटों पर निगम की सेवा बंद रही थी। संक्रमण के मामले कम होने के उपरांत धीरे-धीरे निगम ने बस रूटों को बहाल किया। वर्तमान में सवारियों और स्कूली विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बस रूटों को बढ़ाया जा रहा है। हालांकि जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में अभी समय सारिणी के अनुसार बसें नहीं भेजी जा रही हैं। इन रूटों पर सवारियों की मांग पर बसों को चलाया जाएगा। उधर, इस संबंध में निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि जल्द सभी ग्रामीण रूटों को बहाल किया जाएगा। सवारियों और सड़क की स्थिति को देखते हुए रूटों पर बसें भेंजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें