फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूतनाथ से रामशिला तक हटाए कब्जे

विज्ञापन
कुल्लू के राम​शिला में फोरलेन किनारे अवैध कब्जों को हटाते हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। कीरतपुर-मनाली फोरलेन में कब्जों के चलते हादसों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने कुल्लू में कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को कुल्लू-मनाली फोरलेन में आने वाले भूतनाथ से लेकर रामशिला में कब्जों पर पीला पंजा चला। जेसीबी की सहायता से 20 से अधिक कब्जे हटाए।
विज्ञापन


इसमें पांच से छह झुग्गियां भी शामिल हैं। इन झुग्गियों में प्रवासियों ने लंबे समय से डेरा जमाया था। ये लंबे समय से उठने का नाम नहीं ले रहे थे। कुछ रेहड़ी फड़ी वालों ने फोरलेन किनारे कब्जा किया हुआ था। रामशिला में दोनों तरफ खड़ी गाड़ियों और कब्जों के चलते हादसों की आशंका बनी हुई थी। कुछ कब्जे घरों के आगे भी हटाए गए।
शनिवार को प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में कब्जे हटाने का क्रम शुरू किया तो अफरा तफरी मच गई। लोगों का भी यहां पर खूब जमावड़ा लग गया। टीम ने कब्जे हटाने के लिए कहा। ऐसा न करने वालों के कब्जे जेसीबी से तोड़े गए। रामशिला में फोरलेन किनारे कब्जों के कारण हादसों की आशंका बनी हुई थी। प्रशासन की ओर से कब्जे चिह्नित किए गए थे। इन पर प्रशासन ने कार्रवाई अमल में लाई। पिछले दिनों प्रशासन की ओर से फोरलेन में जिया के पास कब्जों को हटाया था।
विज्ञापन



.....

कब्जा करने वाले लोगों को इससे पहले नोटिस देकर कब्जा हटाने के लिए कहा था। कब्जे न हटाने की सूरत में यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। कब्जा करने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन


-विकास शुक्ला, एसडीएम सदर कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें