फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहादशहरा उत्सव सांस्कृतिक संध्या : रूहानी सिस्टर्स और अर्शप्रीत कौर मचाएंगी धमाल

विज्ञापन
Dussehra festival cultural evening: Spiritual sisters and Arshpreet Kaur will create a blast
विज्ञापन
कुल्लू। पांच से 11 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में विदेशी सांस्कृतिक दल के साथ बॉलीवुड और पंजाबी गायक धूम मचाएंगे। रूस के साथ भूटान, मलयेशिया और यूक्रेन के सांस्कृतिक दल भी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा देश भर के सांस्कृतिक दल भी अपने राज्यों की समृद्ध संस्कृति को पेश करेंगे। उत्सव में हिमाचली और स्थानीय लोक कलाकार भी दर्शकों का सात दिनों तक मनोरंजन करेंगे। खास है कि दशहरा की सभी सात सांस्कृतिक संध्याएं अलग-अलग थीम पर होंगी।
छह राज्यों के सांस्कृतिक दल भी अपने राज्य की समृद्ध संस्कृति को पेश करेंगे। उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या सूफी नाइट होगी। इसमें रूहानी सिस्टर्स के इसके मुख्य आकर्षक होंगे। इसी दिन कुमार साहिल, स्कैलेटन डांस तथा भूटान के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

दूसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी नाइट होगी। नितिन कुमार के अलावा गोपाल शर्मा तथा पंजाबी गायक अर्शप्रीत कौर, स्कैलेटन डांस और भूटान का कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे।
सात अक्तूबर को कव्वाली नाइट में साबरी ब्रदर्स के अलावा यूक्रेन का दल प्रस्तुति देगा।
आठ अक्तूबर को मिश्रित सांस्कृतिक नाइट में ठाकुर दास राठी के अलावा प्रिंस गर्ग और यूक्रेन के कलाकार प्रस्तुति देंगे
नौ अक्तूबर को आजादी का अमृत महोत्सव नाइट में हारमनी ऑफ द पाइन्स, नरेंद्र ठाकुर तथा रयिशयन कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
दस अक्तूबर की सुपर स्टार नाइट में मनिंदर भुट्टर कार्यक्रम देंगे। गीता भारद्वाज और मलयेशिया के कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे।
11 अक्तूबर को नाइट पहाड़ी होगी। इसमें कुलदीप शर्मा और रमेश ठाकुर हिमाचली गीतों पर दर्शकों को झुमाएंगे। सके अलावा मलखम्ब और मलयेशिया के कलाकार भी कार्यक्रम पेश करेंगे। रथ मैदान में सात अक्तूबर सुबह 11 बजे को महानाटी होगी। करीब 8,000 महिलाएं एक साथ कुल्लवी परिधान में नृत्य करेंगी। दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त आशुतोश गर्ग ने कहा कि दशहरा में दिनभर सांस्कृतिक दलों के बीच लोकनृत्य की प्रतियोगिता कलाकेंद्र में होगी।
खेल प्रेमियों के लिए आठ से लेकर 10 अक्तूबर तक रथ मैदान में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसमें महिला वर्ग की कबड्डी, रस्साकशी, पुरुष वर्ग की वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उत्तर भारत वॉलीबाल प्रतियोगिता भी रथ मैदान में होगी। इस मौके पर सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें