फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने से मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रदेश सरकार ने भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। इससे जिले के कई बेरोजगारों में मायूसी है।
विज्ञापन

जिला कुल्लू में लिखित परीक्षा के बाद 25 से 27 मई तक पुलिस लाइन बाशिंग में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना था। इसके लिए पुलिस ने भी प्रक्रिया तेज कर दी थी। जिले में 1339 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की थी और पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया पिछले दो से तीन माह से आयोजित की जा रही थी। जिले में पुलिस के 86 पदों को भरा जाना था। इसमें आठ पद महिला के लिए आरक्षित थे। अभ्यर्थी ललित ठाकुर, राजेश, पिंकी, सुनीता तथा राजन ने कहा कि पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द होने से सैकड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। परीक्षा पास करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि कुल्लू जिले में 1339 युवक-युवतियों ने लिखित परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें