फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग पेंशन में की जाए वृद्धि : अमर चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दिव्यांग भवन ढालपुर में शनिवार को नग्गर खंड दिव्यांग संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नग्गर खंड के अध्यक्ष अमर चंद प्रेमी ने की। बैठक में दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अमर चंद प्रेमी ने कहा कि प्रस्ताव पारित किया गया कि दिव्यांगों को जो पेंशन सरकार दे रही है, उसमें इजाफा किया जाए। स्कूलों में खाली पड़े मल्टी टास्क वर्करों के पद भरे जाएं।
विभिन्न स्कूलों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी जिनको 4 वर्ष पूरे हो चुके हैं, उन्हें नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाए। दिव्यांग भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण होने से इसका फायदा दिव्यांगों को मिलेगा। इस दौरान भूपेंद्र, मंगल चंद, सपना देवी, मुंगरी देवी, शांता देवी, गिरधारी लाल, रामदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें