फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क पहनकर देव परंपरा निभा रहे देवलू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लूू। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन देवी-देवताओं का महाकुंभ कुल्लू दशहरा कोरोना से निपटने का संदेश दे रहा है। दशहरा उत्सव में लोग कोरोना नियमों का बखूबी पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

दशहरा में आने वाले लोग मास्क पहनकर ही देवताओं के अस्थायी शिविर में जा रहे हैं। देवलू भी मास्क पहनकर देव परंपराओं को निभा रहे हैं। कोरोना के चलते पिछले साल दशहरा उत्सव नहीं हुआ था, लेकिन इस बार दशहरा में सभी देवी-देवताओं को बुलाया गया है। प्रशासन ने दशहरा में आने वाले देवताओं के देवलुओं से अपील की थी कि मास्क और कोरोना नियमों का पालन करें। देवलू भी मास्क पहनकर ही सभी परंपराओं को पूरा कर रहे हैं। शुक्रवार को दशहरा उत्सव के पहले दिन उत्सव में हजारों लोगों की भीड़ बेशक उमड़ी हो, लेकिन सभी लोगों ने चेहरे पर मास्क लगाए थे। लोगों के अनुशासन की प्रशंसा बतौर मुख्यमंत्री पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भी की है।
दशहरा में लोगों को वैक्सीन भी लगाई जा रही है। ढालपुर मैदान में स्वास्थ्य विभाग ने एक पंडाल लगाया है। यहां वैक्सीन की डोज दी जा रही है। देवलुओं, पर्यटकों और कामगारों आदि को वैक्सीन लगवाई जा रही है। मैदान के विभिन्न हिस्सों में लोगों को मास्क आदि पहनने के लिए जागरूक करने के लिए स्वयंसेवी तैनात हैं। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि अपील के बाद लोग कोरोना नियमों का लोग ईमानदारी से पालन कर रहे हैं। प्रशासन ने वैक्सीनेशन के लिए ढालपुर में स्वास्थ्य विभाग की मदद से विशेष शिविर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें