फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर चौथे दिन भी किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। कांग्रेस पार्टी और जिले के विभिन्न सर्किलों की जनता विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए प्रदर्शन कर रही है। जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर चौथे दिन शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।
प्रदेश सरकार ने प्रदर्शन के बाद आनन-फानन में तीन विशेषज्ञों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए। ऐसे में महाराजा व पीज सर्कल की जनता ने शुक्रवार को प्रदर्शन जारी रखा। दोनों सर्कल से महिलाओं की संख्या अधिक रही। धरना-प्रदर्शन में 150 से अधिक लोगों ने हिस्सा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल से दो जिला स्वास्थ्य अधिकारियों समेत आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों का तबादला किया गया है। उसके उपरांत महज एक नेत्र रोग सर्जन की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों का तबादला होने के कारण कई ओपीडी में ताले लटक गए हैं। मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के उपरांत सरकार ने विगत वीरवार को प्रसुति एवं स्त्री रोग, रेडियो डायगोसिस और मेडिसन विशेषज्ञ की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन आदेश के बाद भी प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन में इंदिरा महिला मंडल खलोगी, महिला मंडल भूमतीर, शक्ति महिला मंडल बढ़ई, महिला मंडल बागन, महिला मंडल हनुमानी बाग, शिव शक्ति महिला मंडन नारगी, महावीर महिला मंडल पराक्षी, धारण उजाला ग्रुप, उग्र तारा महिला मंडल, पराशर ऋषि महिला मंडल, जग्गरनाथी महिला मंडल रायल आदि की महिलाओं ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग उठाई है। कुल्लू सदर विधायक की पत्नी इंदिरा ठाकुर ने कहा कि अस्पताल से जितने विशेषज्ञों का तबादला किया गया है, उतने ही चिकित्सकों की सरकार नियुक्ति करें। कहा कि जब तक सभी चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान महाराजा सर्कल अध्यक्ष सुख राम, पीज सर्कल अध्यक्ष ध्यान चंद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें