फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस हजार की लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, लेन-देन का निकला मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। दिनदहाड़े दंपती से दो युवकों द्वारा 40 हजार रुपये की नकदी लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंपती से जानकारी ली और एक युवक को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान मामला लेनदेन का निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव नरपत नगर निवासी शरीफ ने शनिवार की दोपहर पुलिस को सूचना दी कि वह पत्नी मिस्कीन जहां के साथ बैंक से समूह की मिली रकम 40 हजार रुपये लेकर घर जा रहा था। जैसे ही वह गांव स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर के नजदीक पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने मारपीट करते हुई डरा धमकाकर 40 हजार रुपये की रकम लूट ली। दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। दंपती ने गांव के ही दो युवकों पर रकम लूटने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर गांव निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर उसको थाने ले आई। युवक से जानकारी करने पर मामला लेनदेन का निकला। मामला लूट का न होकर लेनदेन का निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें