फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 12 बाइक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी की 12 बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सिविल लाइंस पुलिस को सूचना मिली कि दो चोर बाइकों को बेचने के लिए आ रहे हैं। शुुक्रवार रात को पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। जहां उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रजा टैक्सटाइल्स के जंगल से दस चोरी की बाइक और बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक पकड़ गए आरोपी गंज थाना क्षेत्र के बजरिया खानसामा निवासी नाजिम और अजीज उर्रहमान हैं। ये अन्य जिलों की बाइक को यहां पर लाकर बेचा करते थे। काफी समय से पुलिस इन दोनों को तलाश रही थी। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें