फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास में पत्थरों को न तोड़े ठेकेदार : शुक्ला

विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित कमेटी पतलीकूहल के पदाधिकारियों के साथ उपमंडलाधिकारी कुल्लू। 
विज्ञापन
पतलीकूहल में ब्यास से मलबा हटाने के कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। प्राकृतिक आपदा के कारण ब्यास में बाढ़ आने से मलबा बीचोबीच फंसा हुआ है। इससे आगामी बरसात में नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में नदी से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित कमेटी पतलीकूहल के आग्रह पर उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने पतलीकूहल क्षेत्र में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि नदी के बीच से निकलने वाले मलबे को किनारे पर इस तरह से बिछाया जाए कि दोबारा बाढ़ से नुकसान न हो। इसके अलावा बड़े पत्थरों को जेसीबी ब्रेकर से न तोड़ा जाए। ब्यास के बीच से जो मलबा हटाया जा रहा है, उसे नदी के किनारे ही बिछाने का नियम टेंडर में साफ तौर पर लिखा गया है। पत्थरों को जेसीबी ब्रेकर से तोड़ने पर भी मनाही है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्य कर रहे ठेकेदार पर कार्रवाई हो सकती है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित कमेटी के प्रधान राम सिंह, मुख्य सलाहकार देवेंद्र नेगी, चेयरमैन राजीव ठाकुर, सीमा देवी, सोनू, भीखम, तोत राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें