लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष कार्यशाला में उपस्थित नोडल अधिकारी।
कुल्लू। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुल्लू में निर्वाचन विभाग ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और चुनाव को लेकर गठित समितियों के नोडल अधिकारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मंगलवार को मास्टर ट्रेनर उपेंद्रनाथ शुक्ला ने अधिकारियों को ईवीएम की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने ईवीएम के एम-3 मॉडल, ईवीएम के स्टोरेज, रेंडमाइजेशन, कमीशनिंग के बारे में बताया। उन्होंने भारत चुनाव आयोग की ओर से निष्पक्ष चुनाव के लिए विभिन्न कमेटियों के बारे में बताया।
एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने आदर्श चुनाव संहिता के लागू होने के बाद चुनाव आयोग के निर्देशानुसार किए जाने वाले कार्यों से नोडल अधिकारियों को अवगत करवाया। संवाद